
Vietnam Boat Hadsa | Speedboat Captain हीरासत में, 57 वर्ष स्थानिय व्यक्ति पर कानून कार्यवाही शुरू
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए भीषण बोट हादसे में वियतनामी पुलिस ने एक 57 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा शनिवार को हुआ था, जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई थी।
क्या नई जानकारी सामने आई
वियतनामी समाचार एजेंसी VNA के मुताबिक हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर कानूनी उल्लंघन के आरोप हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या तय सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी और हादसे के पीछे लापरवाही की कोई कड़ी थी या नहीं।
Vietnam Boat Hadsa कौन सी कंपनी चलाती थी बोट
AG 26751 नंबर की यह स्पीडबोट ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी (मिन्ह ह्यू फू क्वोक ट्रेडिंग एंड टूरिज्म कंपनी) द्वारा संचालित की जा रही थी। यह बोट 32 भारतीय पर्यटकों और चार क्रू सदस्यों को लेकर हॉन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी, जब वह किनारे से करीब 400 मीटर दूर अचानक पलट गई थी।
आगे क्या होगा
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग पहले ही हादसे की गहन जांच के आदेश दे चुके हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। भारतीय दूतावास मृतकों के शवों को जल्द भारत वापस लाने के लिए वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, और उम्मीद है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
Vietnam boat hadsa mein kisko hirasat mein liya gaya
Ek 57 varshiya sthaniya vyakti ko kanuni ullanghan ke aaropo mein hirasat mein liya gaya hai.
Boat ko kaun si company chalati thi
Boat Ocean Pearl Island Company yani Minh Huy Phu Quoc Trading and Tourism Company dwara sanchalit ki ja rahi thi.





