📈 मार्केट अपडेट
SENSEX 81,245.30 ▲ +312.45 (0.39%)NIFTY 50 24,680.15 ▲ +98.20 (0.40%)NIFTY BANK 52,910.60 ▼ -145.30 (0.27%)GOLD (10g) ₹78,450 ▲ +520 (0.67%)SILVER (1kg) ₹98,200 ▲ +1,150 (1.18%)USD/INR 86.42 ▲ +0.08 (0.09%)CRUDE OIL $72.85 ▼ -0.45 (0.61%)SENSEX 81,245.30 ▲ +312.45 (0.39%)NIFTY 50 24,680.15 ▲ +98.20 (0.40%)NIFTY BANK 52,910.60 ▼ -145.30 (0.27%)GOLD (10g) ₹78,450 ▲ +520 (0.67%)SILVER (1kg) ₹98,200 ▲ +1,150 (1.18%)USD/INR 86.42 ▲ +0.08 (0.09%)CRUDE OIL $72.85 ▼ -0.45 (0.61%)
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! महू-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू●पीथमपुर में भीषण आग! स्क्रैप यार्ड में मचा हड़कंप, जानें 3 बड़े अपडेट●महू-जामघाट मार्ग पर भारी जाम! 3 KM ट्रैफिक जाम से श्रद्धालु परेशान●दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग●FIFA World Cup 2026 | फ्रांस ने मोरक्को को हराया, अब स्पेन से आज सेमीफाइनल भिड़ंत●दिवाली 2026 | 5 दिन की तारीख और धनतेरस के Best मुहूर्त●नवरात्रि 2026: घटस्थापना के 3 Best शुभ मुहूर्त और पूजा विधि●Peddi ki Netflix par shuruaat 16 july se, वहीं Shahid Kapoor की O’Romeo को मिली दमदार ओपनिंग●Kerala Lottery Result आज | Sthree Sakthi SS-528 में 1 करोड़ किसने जीता, पूरी लिस्ट देखें●SBI Funds Management IPO GMP आज ₹92, ओपन हुआ ₹9,813 करोड़ का इश्यू●त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! महू-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू●पीथमपुर में भीषण आग! स्क्रैप यार्ड में मचा हड़कंप, जानें 3 बड़े अपडेट●महू-जामघाट मार्ग पर भारी जाम! 3 KM ट्रैफिक जाम से श्रद्धालु परेशान●दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग●FIFA World Cup 2026 | फ्रांस ने मोरक्को को हराया, अब स्पेन से आज सेमीफाइनल भिड़ंत●दिवाली 2026 | 5 दिन की तारीख और धनतेरस के Best मुहूर्त●नवरात्रि 2026: घटस्थापना के 3 Best शुभ मुहूर्त और पूजा विधि●Peddi ki Netflix par shuruaat 16 july se, वहीं Shahid Kapoor की O’Romeo को मिली दमदार ओपनिंग●Kerala Lottery Result आज | Sthree Sakthi SS-528 में 1 करोड़ किसने जीता, पूरी लिस्ट देखें●SBI Funds Management IPO GMP आज ₹92, ओपन हुआ ₹9,813 करोड़ का इश्यू●

Cockroach Janta Party का X अकाउंट अनब्लॉक: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या है पूरा विवाद

✍️ Aajkibat📅 July 12, 2026राजनीति

व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट Cockroach Janta Party (CJP) एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसके X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिसके बाद इस विवाद ने नई तूल पकड़ ली है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

15 मई को सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने फर्जी डिग्री से पेशे में घुसने वाले लोगों को कॉकरोच और परजीवी बताया था। इस टिप्पणी को कई लोगों ने बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्टों पर निशाना मानते हुए विरोध जताया। इसी विरोध से जन्मा Cockroach Janta Party, जिसे बोस्टन में रह रहे अभिजीत डिपके ने शुरू किया।

सोशल मीडिया पर तूफानी लोकप्रियता

कुछ ही दिनों में इस पार्टी को इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए। पार्टी का नारा है- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी। यह मूवमेंट बेरोजगारी, संस्थागत जवाबदेही और मीडिया की आजादी जैसे मुद्दों पर व्यंग्य के जरिए बात रखता है।

NEET परीक्षा के दौरान हुआ था ब्लॉक

21 मई को केंद्र सरकार ने CJP का X अकाउंट ब्लॉक करवा दिया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में बताया कि यह कदम NEET परीक्षा के दौरान संभावित अफरातफरी रोकने के लिए उठाया गया था, क्योंकि लाखों छात्र परीक्षा देने वाले थे।

हाईकोर्ट का फैसला

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने पाया कि अब NEET परीक्षा खत्म हो चुकी है, इसलिए ब्लॉक करने की मूल वजह अब मौजूद नहीं है। केंद्र सरकार ने भी अकाउंट अनब्लॉक करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, जिसके बाद कोर्ट ने अभिजीत डिपके की याचिका मंजूर करते हुए अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया।

CJI ने बाद में दी सफाई

बाद में CJI सूर्य कांत ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी सामान्य तौर पर बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं बल्कि फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के जरिए पेशे में घुसने वालों के लिए थी। बावजूद इसके, यह मूवमेंट अब भी NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है।

Scroll to Top