पहलगाम, 22 अप्रैल 2026: आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की पहली बरसी मनाई जा रही है। पिछले साल 2025 में इसी दिन बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी | इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी and गृह मंत्री Amit Shah ने मृतकों को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े संकल्प को दोहराया है।
हमले का वह काला दिन :- 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे, सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कही जाने वाली बैसरन घाटी में अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और पहचान पत्र देखने के बाद उन्हें गोली मार दी| इस हमले में मारे गए 26 लोगों में 25 पर्यटक थे, जो देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से आए थे |
आज, 22 अप्रैल 2026 को इस दर्दनाक घटना की पहली बरसी पर पीड़ित परिवारों, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर शांति सभा और मोमबत्ती जलाकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 🕯️
इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के बाद व्यापक जांच शुरू की थी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था। आज भी इस हमले की याद लोगों के दिलों में ताजा है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं समाज को एकजुट रहने और शांति बनाए रखने का संदेश देती हैं। पहली बरसी के अवसर पर लोगों ने आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर शांति और भाईचारे का संकल्प दोहराया।







